कांके: राजभवन रांची के पास झारखण्ड जल सहिया संघ की महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर दिया धरना
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2024 रांची स्थित राजभवन के पास झारखण्ड जल सहिया संघ की महिलाओं के द्वारा मानदेय बढ़ाने को लेकर धरना दिया जा रहा है। धरना में सैकड़ों की संख्या में झारखण्ड जल सहिया संघ की महिलाएं मौजूद हैं। झारखण्ड जल सहिया संघ का कहना है कि हमें इतना कम मानदेय दिया जाता है कि घर चलाना मुश्किल हो रहा है।