दंगल के मैदान में पहुंचे दो दिग्गज नेता, ज्वालामुखी के अधे दी हटिया में पहलवानों के बीच
ज्वालामुखी ।। News123 ।। हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी स्थित अधे दी हटिया में पारंपरिक कुश्ती दंगल का सफल आयोजन हुआ। ज्वालामुखी के अधे दी हटिया में पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज पहुंचे इस खेल कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिरकत की। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों का हौसला बढ़ाया और स्थानीय आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
पारंपरिक खेल संस्कृति से युवाओं में बढ़ता है अनुशासन
अतिथियों ने दंगल कमेटी के सभी सदस्यों को इस शानदार टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दंगल हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे पारंपरिक मुकाबले स्थानीय युवाओं में खेल भावना, कड़ा अनुशासन और आपसी भाईचारा मजबूत करते हैं। अंत में उन्होंने खेल विरासत को सहेजने के लिए कमेटी का आभार जताया।