सुपौल: व्यापार संघ सभा भवन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने सावन महोत्सव मेले का किया आयोजन
Supaul, Supaul | Jul 23, 2025 सुपौल अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सुपौल शाखा के द्वारा बुधवार के सुबह ग्यारह बजे स्थानीय व्यापार संघ सभा भवन, हटिया रोड, सुपौल में भव्य सावन महोत्सव मेला का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रीति कुमारी ने फीता काटकर किया।