सुपौल: प्राथमिक विद्यालय नरहैया को पूर्व स्थान पर पुनः स्थापित करने की ग्रामीणों ने की मांग, विभागीय अनदेखी
Supaul, Supaul | Jul 22, 2025 सदर प्रखंड अंतर्गत नरहैया गाँव के ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक आवेदन पत्र सौंप कर प्राथमिक विद्यालय नरहैया को पुनः पूर्व स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है. आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि यह विद्यालय वर्ष 1956 से संचालित था परंतु पिछले वर्ष आई भीषण बाढ़ की विभीषिका में यह विद्यालय कोसी नदी में समाहित हो गया.