टीकमगढ़: नजाई गेट का होगा कायाकल्प, 90 लाख से बनेंगी आधुनिक दुकानें
शहर के ऐतिहासिक नजाई गेट क्षेत्र की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। नगर पालिका करीब 90 लाख रुपये की लागत से यहां नई दुकानों का निर्माण कराएगी। परियोजना में टीन शेड, शौचालय और पेयजल व्यवस्था जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।नगर पालिका के इंजीनियर दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान में मौजूद 62 दुकानदारों को निर्माण के बाद उनकी दुकानें वापस दी जाएंगी।