🛟 RESCUE 🛟
शिखर फॉल के समीप लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दो व्यक्तियों के गिरने की सूचना मिलते ही, फायर सर्विस देहरादून की रेस्क्यू यूनिट बिना समय गंवाए आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची।
🛟रात के अंधेरे, दुर्गम इलाके और कठिन परिस्थितियों के बावजूद फायर सर्विस द्वारा SDRF के साथ संयुक्त रूप से मिलकर एक चुनौतीपूर्ण सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
💪कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद खाई में फंसे दोनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद घायलों को स्ट्रेचर की मदद से मुख्य मार्ग तक लाकर तुरंत प्राथमिक उपचार और आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।
#Dehradun #RescueOperation #UttarakhandPolice #uttarakhandfireservice #FireServiceDehradun
Dehradun, Dehradun | Sep 20, 2026