पीरटांड: पीरटांड़ में हुई लूटकांड के 2 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नारायणपुर मोड़ से सरिया मुख्य मार्ग पर संग्रहवा नदी के पास गत 7 फरवरी को हुई लूटकांड में संलिप्त 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी गौरव भगत ने कहा कि संग्रहवा नदी के पास भारत फाइनेंसियल लिमिटेड के एक कर्मी से अपराधियों द्वारा ₹136100 कैश,1 बायोमैट्रिक्स,1 सेमसंग कम्पनी की टैब,1 कैश बैग,1 मोबाईल फोन और पर्स की लूट ली गई थी।