पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में कोसी स्नातक MLC चुनाव के पहले दिन निर्दलीय प्रत्याशी ने भरा पर्चा
Purnea East, Purnia | Sep 30, 2026
पूर्णिया में कोसी स्नातक क्षेत्र में एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में निर्दलीय प्रत्याशी संजीव कुमार पोद्दार उर्फ संजीव कुमार ने बीते दिन अपना पर्चा भरा।उन्होंने सहायक निर्वाची पदाधिकारी और उप निदेशक कल्याण रूपेश कुमार मेहरा को नामांकन पत्र सौंपा। संजीव कुमार भाजपा से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे हैं।