बारां: यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर स्वर्ण समाज ने श्रीराम स्टेडियम से निकाली वाहन रैली, हजारों लोग शामिल
Baran, Baran | Feb 8, 2026 यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को स्वर्ण समाज के लोगों ने वाहन रैली निकाली जिसमें जिले भर के हजारों लोगों ने भाग लिया। रैली श्री राम स्टेडियम से शुरू हुई जो चार मूर्ति चौराहा,कोटा रोड, अस्पताल रोड़ धर्मादा चौराहा आदि मार्गो से होती हुई प्रताप चौक पहुंची।वाहन रैली में स्वर्ण समाज के लोग यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।