बांधवगढ़: उमरिया में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 54 किलो सिंथेटिक मावा जब्त
उमरिया जिला मुख्यालय के गांधी चौक स्थित शिवालय मिष्ठान भंडार और राजा स्वीट्स में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। शिवालय मिष्ठान भंडार से करीब 54 किलो सिंथेटिक मावा जब्त किया गया। इसके बाद दुकान और गोदाम को सील कर दिया गया, जबकि जब्त सामग्री को विनष्टीकरण के लिए नगरपालिका टीम को सौंपा गया। वहीं कुछ मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए लिए गए है