बंजरिया: जानपुल चौक से बंजरिया पंडाल जाने वाली सड़क पर यत्र तंत्र के वाहन खड़े होने से बुधवार को एक घंटे तक जाम लगा रहा
जानपुल चौक से बंजरिया पंडाल जाने वाली सड़क पट यत्र तत्र बाइक व अन्य वाहन खड़ी कर देने से बुधवार करीब एक घण्टे तक जाम लगा रहा। स्थानीय निवासी व जदयू नेता अमीरुल होदा,रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि सड़क पर लोग अनियन्त्रित तरीके से गाड़ी खड़ी कर देते है। यही पर जीप व टेम्पो स्टैंड अवैध तरीके से बना दिया गया है। बुधवार को जाम के कारण यात्रियों व स्थानीय दुकानदार परेशान।