जरीडीह: बाराडीह व बारू में प्रखंड प्रशासन ने नीतिपरक मतदान हेतू बूथ स्तरीय जागरूकता समूह का किया गठन
जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बाराडीह पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर, मध्य विद्यालय बारू व मध्य विद्यालय बाराडीह में जरीडीह बीडीओ जयपाल महतो की उपस्थिति में बूथ अवेयरनेश ग्रुप की बैठक आयोजित कर प्रत्येक मतदान केंद्र में बूथ स्तरीय जागरूकता समूह का गठन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य नीतिपरक मतदान का प्रचार-प्रसार करना है।