औरैया: साई मंदिर के समीप सड़क पर आवारा पशु बने हादसे का कारण, छात्र घायल, आवारा पशु नहीं पकड़े जा रहे
औरैया। कोतवाली के सढ़रापुर निवासी वरुण चौबे पुत्र महेंद्र चौधरी एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने के बाद शुक्रवार की सुबह 11 बजे अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह साई मंदिर के पास पहुंचा, अचानक एक आवारा पशु सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वरुण का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने त