औरैया: सांई मंदिर के समीप पुलिस ने ठगी करने वाले 7 आरोपियों को दबोचा, एसपी ने किया खुलासा
कोतवाली पुलिस ने नकली सोना बेचकर धोखाधड़ी करने व चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले सात सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने सातों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली सोना, मोबाइल फोन, एम्प्लीफायर और नकद रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक के ककोर कार्यालय पर गुरूवार की शाम करीब चार बजे जानकारी देते हुए बताया कि अपराध