औरैया: ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार, ढाई लाख का माल व अवैध हथियार बरामद
दिबियापुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य का माल, एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ककोर में वार्ता के दौरान एसपी अभिषेक भारती ने गुरूवार शाम साढे़ चार बजे जानकारी देते ह