दरभंगा: जमीनी विवाद में 52 वर्षीय अमीरी सहनी की मौत, परिजनों ने दो लोगों पर उठाकर पटकने का लगाया आरोप
सिमरी थाना क्षेत्र के कुमारपट्टी भरवारा टोल में शुक्रवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद में 52 वर्षीय अमीरी सहनी की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे अमीरी सहनी की पत्नी और बड़ी बहन मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गुड्डू सहनी और अमीरी सहनी के परिवार की एक महिला के बीच किसी...