अशोक नगर: मगरदा चौराहा पर निवासी 40 वर्षीय के साथ तीन लोगों ने रास्ते से निकलने को लेकर लाठी-डंडों से की मारपीट
अशोकनगर शहर के मगरदा चौराहा पर रास्ते के निकलने को लेकर विवाद में तीन लोगों ने एक व्यक्ति पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया । मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय मगरदा चौराहा निवासी पप्पू पुत्र कोमल आदिवासी उम्र 40 वर्ष के साथ रविवार की रात 11:30 बजे पड़ोस में रहने वाले कृष्णा सुगन, डब्बो ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया।