धौलपुर: जगरियापुरा गांव में गाली-गलौज व मारपीट के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, आधा दर्जन अभी भी हैं वांछित
कौलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव जागीरपुरा कलां में एक ही परिवार के दो पक्षों में किसी मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष की पीड़ित महिला कमलेश लोधा ने कौलारी थाना पर लिखित रिपोर्ट देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर बसई नवाब पुलिस चौकी के दो जवान जगदीश जाट और यतेंद्र सिंह मामले में जांच पड़ताल और पूछताछ के लिए गांव जागीरपुरा कलां पह