धौलपुर: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे कोई, धावकों ने शहर में निकाली जागरूकता रैली
मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशन में गांधी पार्क से नगर परिषद तक धावकों ने जागरूकता रैली निकालकर मतदाता सूची में शत-प्रतिशत पात्र लोगों के नाम जुड़वाने का संदेश दिया। स्वीप नोड़ल अधिकारी जिला परिषद सीईओ एएन सोमनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।