धौलपुर: कठूमर के बीहड़ों में बबूल के पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव
दिहौली थाना क्षेत्र के कठूमर के बीहड़ों में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। शव लटका मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। जिसके बाद मृतक के शव का जिला अस्पताल धौलपुर की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मृतक के शव को लेकर जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचे थाने के हेड कॉन्स्टेबल नीरज शर्मा ने बताया कि पुलिस