धौलपुर: अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त जिले की 207 सड़कों और पुलियाओं की मरम्मत के लिए DM कार्यालय से ₹2.19 करोड़ की स्वीकृति
जिले में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से क्षतिग्रस्त सडकों एवं पुलियाओं की तात्कालिक अस्थाई मरम्मत एवं पुर्नस्थापना हेतु कुल 2 करोड 19 लाख 57 हजार रूपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला कलक्टर एवं पदेन अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्रीनिधि बीटी ने बताया कि सडकों एवं पुलियाओं की मरम्मत हेतु जिले के सभी ब्लॉकों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।