विदिशा: जैतपुरा समिति में चना की 22 ट्राली रिजेक्ट, किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, करेंगे CM हाउस तक मार्च
बुधवार दोपहर 3 बजे अहमदपुर के ग्राम जेतपुरा सोसाइटी में चने की एक साथ 22 ट्रॉली रिजेक्ट की गई। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनीत दांगी सोसाइटी पहुंचे। सर्वेयर से सैंपल लेने का तरीका पूछा, लेकिन वह सही तरीका नहीं बता पाए। वही उन्होंने सैंपल लेने का तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि 2 दिन में हालात नहीं सुधरे तो वह भूख हड़ताल करे, सीएम हाउस जाएंगे पैदल।