खानपुर: खानपुर वन विभाग की टीम ने सारोला कलां क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन से भरे 6 ट्रैक्टर-ट्राली को किया ज़ब्त
खानपुर वन विभाग की टीम ने आज रविवार को सुबह 4:00 बजे के लगभग सारोला कला क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन से भर 6 ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया। वन विभाग की टीम ने आज रविवार को दोपहर 3:00 के लगभग प्रेस नोट जारी करते हुए यह जानकारी प्रदान की। उपवन संरक्षक सागर पवार के निर्देश में क्षेत्रीय वन अधिकारी विक्रम जालंधर ने यह कार्रवाई संपन्न की ।