रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न, नशे में वाहन चलाने पर डीएम ने लाइसेंस निरस्त करने का दिया आदेश
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह शुक्रवार दोपहर 12 बजे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की उन्होंने नशे की हालत में वाहन चलाने वाले ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश दिए,बैठक में एन0एच0 के अधिशासी अभियन्ता को अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण जारी किया, उन्होंने कहा कि टोलप्लाजा के आस-पास निवास करने वाले चार पहिया वाहन चालकों से टोल टैक्स में छूट देने को कहा।