शाहपुर: शाहपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शिकायत के 6 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
Shahpur, Betul | Sep 22, 2026 नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में शाहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायत दर्ज होने के करीब छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया है।