अलवर: किशनगढ़ बास के गांव में शौच जा रहे व्यक्ति पर हमला कर हत्या के मामले में कोर्ट ने दो को आजीवन कारावास और 10 साल की सजा सुनाई
Alwar, Alwar | May 27, 2025 झिरडिया गांव हत्याकांड: दो को उम्रकैद, दो को 10 साल की सजा, अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक योगेन्द्र खटाना ने रखी दलीलें अलवर जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के झिरडिया गांव में 9 मार्च 2012 को हुए एक हत्या के मामले में आज एससी-एसटी विशेष न्यायालय ने चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। यह फैसला मंगलवार को सुनाया गया।