सिमडेगा: विश्व जनसंख्या दिवस पर सिमडेगा सदर अस्पताल में परिवार स्वास्थ्य मेला 2025 का उद्घाटन किया गया
विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर सिमडेगा सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को 12:00 बजे परिवार स्वास्थ्य मेला 2025 का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर सुंदर मोहन समद दीप जलाकर शुरुआत की वहीं इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।मौके पर स्वास्थ्य कर्मी एएनएम स्कूल की छात्राएं उपस्थित रही।