सिमडेगा: ज़िले के 17 से अधिक लोग हज यात्रा सफलतापूर्वक करके लौटे, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद
सिमडेगा जिले से 17 से अधिक की संख्या में हज यात्री मक्का मदीना हज करने के लिए गए थे जिनका सफलतापूर्वक गुरुवार की सुबह 10:00 बजे वापसी हुई ।इस मौके पर सिमडेगा खैरन टोली के पास एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी गई ।मौके पर बताया कि 45 दिनों के हज यात्रा के दौरान प्रदेश की अमन चैन एवं नेकी के लिए दुआ मांगी गई।