सिमडेगा: सदर अस्पताल पहुंची नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की टीम, अस्पताल का जायजा लिया
सिमडेगा सदर अस्पताल में गुरुवार को दिन के 12:00 बजे नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की टीम पहुंची जहां पर तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनका स्वागत की गई ,मौके पर बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा अस्पतालों में मानक सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित निरीक्षण है जिसके तहत गुणवत्ता पाई जाती है ,तो सदर अस्पताल को रिवॉर्ड मिलेगी।