सिमडेगा: सिमडेगा के नवपदस्थापित सिविल सर्जन ने प्रधान जज, डीडीसी और एसपी के साथ की शिष्टाचार भेंट
सिमडेगा सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामद पदस्थापना के दूसरे दिन गुरुवार को 3 बजे जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा, सिमडेगा पुलिस अधीक्षक एम अर्शी तथा उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी के साथ शिष्टाचार भेंट की। मौके पर उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए सभी अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की ।