मुगलसराय: अलीनगर थाना क्षेत्र में साइकिल सवार हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शूटर घायल होकर गिरफ्तार
अलीनगर थाना क्षेत्र में हुए मनोज कुमार हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। वही मामले मे पुलिस ने भोजपुर (बिहार) निवासी सूरज उर्फ राजेश यादव को गिरफ्तार किया। रविवार रात्रि 10 बजे को पुलिस के अनुसार, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।