जहानाबाद: जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, सुपारी किलर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, दो कट्टा, 31 कारतूस और 3 मोबाइल बरामद
जहानाबाद पुलिस ने जिले में सक्रिय सुपारी किलर गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान परस बीघा थाना क्षेत्र के दरबारी बीघा निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पटना जिले के परसा इलाके से गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की।