Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
image
image
image

अररिया, 04 जून 2026 निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूलने वाले बस संचालकों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई जिले में संचालित बसों द्वारा यात्रियों से निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस पर विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में जिला परिवहन विभाग को निर्देश दिया गया है कि बसों का सघन एवं औचक निरीक्षण कर किराया वसूली की जांच सुनिश्चित की जाए। जिला परिवहन पदाधिकारी, अररिया ने बताया कि सभी बस स्वामियों, संचालकों एवं चालकों को निर्देशित किया गया है कि वे यात्रियों से केवल निर्धारित एवं अनुमन्य किराया ही वसूल करें। किसी भी परिस्थिति में निर्धारित दर से अधिक राशि की वसूली नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान यदि कोई बस संचालक अथवा वाहन स्वामी निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूलते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम, 1988 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकतानुसार चालान, अभियोजन एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, यदि कोई बस संचालक पुनः अवैध किराया वसूली करते हुए पाया जाता है, तो इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए उसके विरुद्ध और अधिक कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा उपलब्ध प्रावधानों के तहत परमिट संबंधी कार्रवाई हेतु भी अनुशंसा की जाएगी। जिला पदाधिकारी, अररिया के निर्देश के आलोक में आज जिला परिवहन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर संचालित बसों का सघन एवं औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों से लिए जा रहे किराया की जांच की गई तथा बस संचालकों को निर्धारित किराया का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जांच अभियान के क्रम में किराया वसूली से संबंधित तथ्यों का सत्यापन किया गया है तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित बस संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस प्रकार की जांच लगातार जारी रहेगी तथा निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूलने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों के आर्थिक हितों के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा अवैध किराया वसूली करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिले में विशेष जांच अभियान लगातार संचालित किया जाएगा। सभी बस स्वामियों एवं संचालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित किराया का अक्षरशः अनुपालन करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

4 views | Araria, Bihar | Jun 4, 2026

MORE NEWS