शाहबाद: केलबाडा में लैब टेक्नीशियंस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Shahbad, Baran | Feb 22, 2025 केलवाड़ा अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के आह्वान पर लैब टेक्नीशियनों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे मिली। उप तहसील मुख्यालय पर दिए गए ज्ञापन में वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन हरिओम मंडल ने मांग रखी कि लैब टेक्नीशियन का ग्रेड पे 4200 किया जाए।