शाहबाद: देवरी कस्बे में शॉर्ट सर्किट से मजदूर के घर में लगी आग, आर्थिक सहायता की मांग की गई
Shahbad, Baran | Feb 21, 2025 देवरी कस्बे में जाटव बस्ती में मजदूर कालू राम जाटव के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी शुक्रवार सुबह 9 बजे मिली। इससे उसके मकान में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। खाने के लिए रखे गेहूं भी जल गए। मकान भी आग से काला हो गया। हादसे के बाद से मजदूर का परिवार सदमे में है। हादसे का नजारा देखकर पीड़ित मजदूर के दोनों छोटे बच्चे भी बिलखते रहे।