शाहबाद: कस्बाथाना में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति की हुई मौत, शराब के अधिक सेवन से मौत होने का अंदेशा
Shahbad, Baran | Feb 20, 2025 गुरुवार सुबह 8 बजे पता लगा कि कस्बाथाना में बीती रात एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार युवक घर में सो रहा था। अचानक अज्ञात कारणों से बेहोश हो गया मौके पर परिजन कस्बाथाना अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक लंपी कुशबाह शराब का आदी था, शराब के अधिक सेवन से हृदय गति रुकने के कारण मौत हुई।