शाहबाद: ऊनी के पास हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, 7 लोग थे सवार
Shahbad, Baran | Feb 20, 2025 शाहबाद तहसील के केलबाडा थाना क्षेत्र के ऊनी गांव के पास हाईवे 27 पर गुरुवार सुबह 11 बजे सड़क हादसा हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की कोटा से कुंभ प्रयागराज सात लोग जा रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। ग़नीमत यह रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर घायलों को केलबाडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।