बक्सर: श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर सदर डीएसपी ने धार्मिक स्थलों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Buxar, Buxar | Aug 4, 2025 श्रावणी मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर जिले भर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के मद्देनजर बक्सर पुलिस पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय नजर आई। धार्मिक स्थलों, कांवरिया पथों और घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सदर डीएसपी गौरव पांडेय ने अहले सुबह स्वयं विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।