मानपुर: बांधवगढ़ के कोर एरिया में घुसी इनोवा कार, लापरवाही बरतने पर वनरक्षक निलंबित, बिना जांच के जंगल में दी थी इजाजत
Manpur, Umaria | Apr 28, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था मे एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।दरअसल कोर एरिया जैसे संवेदनशील क्षेत्र मे एक निजी इनोवा कार के प्रवेश का मामला सामने आया है,जिसने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है।सागर से आए कुछ पर्यटक GPS के सहारे किले का रास्ता खोजते हुए ताला मुख्य गेट से जंगल मे प्रवेश किया।वन विभाग अब मामले की जांच कर रहा है।