संजय दत्त ने हाल ही में शेखर सुमन के शो में शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने देश के हालातों को लेकर चिंता जाहिर की थी और कहा था कि अगर वो पीएम होते तो विदेश यात्रा पर फिजूल खर्च नहीं करते. उन्होंने ये भी कहा था कि देश के लोग अच्छे हैं. वो मेहमाननवाजी वाले लोग हैं. लेकिन देश में अब वो शांति नहीं रही. सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और गहराते विवादों को देखते हुए संजय दत्त सोशल मीडिया पर लाइव आए और अपने बयान पर सफाई दी.
#sanjaydutt #bollywood #actor #shekharsuman