हरदा: हरदा में बलराम कृषि महोत्सव: मुख्यमंत्री ने कहा, आधुनिक खेती अपनाएं, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता
Harda, Harda | Aug 1, 2026 हरदा कृषि उपज मंडी परिसर आज 1 अगस्त लगभग 3:30 बजे बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर से वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेती को लाभदायक बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।