खेरागढ़: सैंया में चाय के खोखे में लगी भीषण आग, हाईवे पर वाहनों के पहिए थमे
थाना सैंया के पास ग्वालियर हाईवे किनारे रविवार शाम योगेश कुशवाह के चाय के खोखे में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। खोखे में गैस सिलेंडर रखा होने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सिलेंडर फटने की आशंका से लोग दूर भागने लगे। आग के चलते हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने रात करीब 8 बजे आग पर काबू पाया।