महरौनी: 3 वर्ष पूर्व घर से भागकर लव मैरिज करने वाली ग्राम भड़रऊ निवासी महिला की मौत के मामले में परिजन न्याय के लिए भटक रहे हैं
बीते लगभग तीन वर्ष पूर्व ग्राम भडरऊ निवासी विशाखा तिवारी ने गांव के ही एक लड़के के साथ भागकर लव मैरिज कर ली थी। वहीं उक्त मामले में मृतका के मायके पक्ष परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए बेटी की हत्या की आशंका जताई थी।उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि संबंधित कोतवाली पर शिकायत देने के बावजूद भी अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है।