जैतपुर: कमता हादसा: 200 किलो गांजा बरामद, तीन मौतों की गुत्थी अब भी बरकरार
शहडोल के जैतपुर कमता तिराहे पर संदिग्ध हादसे में तीन युवकों की मौत और 200 किलो गांजा बरामदगी से मामला उलझा। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन मौत, नकदी और कार्रवाई पर कई सवाल खड़े हैं। जांच जारी, बड़े नेटवर्क की आशंका से क्षेत्र में चर्चा शुक्रवार सुबह 9 बजे से तेज है।