कोटवा: कोटवा से पुलिस ने 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
कोटवा पुलिस एक टोटो पर लदा 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार कर रविवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर स्थानीय थाना क्षेत्र के जलवा टोला का दुलारे नसीर व बंजरिया के चैलाहा का शकील आलम है। दोनों टोटो से रॉयल स्टेज 750 एमएल की 81 बोतल व 100 पाईपर्स की 9 बोतल विदेशी शराब लेकर जा रहे थे,जिसे पुलिस गिरफ्तार की।