डिंडौरी: बस स्टैंड में संचालित रोशन मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने बोला धावा, लाखों रुपए के मोबाइल सहित कीमती सामान की हुई चोरी
पुरानी डिंडौरी के बस स्टैंड में संचालित रोशन मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपए के मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान लेकर मौके से रफू चक्कर हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने सोमवार सुबह 9:00 बजे कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कडी कार्यवाही की मांग की ।