प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल नेवता भोज का आयोजन बुधवार को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, कोंडागांव में किया गया। यह आयोजन सीईओ जिला पंचायत अविनाश भोई ने उनके बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर कराया।सीईओ जिला पंचायत श्री भोई को अपने बीच पाकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।