मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जाट महासभा ने जाट फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में CM के नाम DM को सौंपा ज्ञापन
बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंची मुजफ्फरनगर जाट महासभा के दर्जनों पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने अभिनेता सनी देओल की फिल्म जाट को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सन्नी देओल कि जो जाट फ़िल्म आई है वो एक सामाजिक फ़िल्म है और इसमें देखभक्ति भी है। इन सब चीजों कों लेकर हमने मुख्यमंत्री जी के नाम एक ज्ञापन दिया है कि इस फ़िल्म कों टेक्स फ्री किया जाये।