गोवर्धन: बसपा के संभावित प्रत्याशी पंडित नीरज शर्मा ने जनसमस्याओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा, कहा- जनता चाहती है बदलाव
गोवर्धन विधानसभा से बसपा के संभावित प्रत्याशी पंडित नीरज शर्मा ने जनसमस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार की नीतियों से आम जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और अब क्षेत्र में बदलाव की लहर चल रही है।