बेलहर: बारा गांव के बहियार में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 1 किसान की मौत, 2 घायल
Belhar, Banka | Jul 28, 2026 थाना क्षेत्र के बारा गांव के बहियार में मंगलवार को 12:30 बजे दिन में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान 46 वर्षीय वीरेंद्र हंसदा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो किसान मुकेश तांती और सुभाष कुमार पंडित घायल हो गए। दोनों घायल को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां से विशेष इलाज के लिए उन्हें बाहर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही